Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Rohtak: GRP and RPF conducted a checking drive at the railway station ahead of Independence Day.
{"_id":"6a7eee2e54834dba5c06ca82","slug":"video-rohtak-grp-and-rpf-conducted-a-checking-drive-at-the-railway-station-ahead-of-independence-day-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक स्वतंत्रता दिवस के चलते रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक स्वतंत्रता दिवस के चलते रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 04:00 PM IST
Link Copied
रोहतक। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्टेशन के प्रवेश द्वार, प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल और पार्किंग क्षेत्र में आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की गहनता से जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर पहचान पत्र देखे गए। साथ ही, जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि त्योहार और राष्ट्रीय पर्वों के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर इस तरह के अभियान नियमित किए जाते हैं। यात्रियों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों ने कहा कि 15 अगस्त तक स्टेशन परिसर में गश्त बढ़ाई जाएगी और बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड से भी जांच करवाई जा रही है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।