Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
VIDEO : In Sirsa, a female teacher deducted the attendance of students participating in NCC and Youth Festival
{"_id":"6756d810fd81a31cf20289cd","slug":"video-in-sirsa-a-female-teacher-deducted-the-attendance-of-students-participating-in-ncc-and-youth-festival","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिरसा में महिला शिक्षिका ने एनसीसी व यूथ फेस्टिवल में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की काटी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिरसा में महिला शिक्षिका ने एनसीसी व यूथ फेस्टिवल में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की काटी हाजिरी
सिरसा में सीडीएलयू में राजनीतिक विज्ञान के छात्रों राजनीतिक विज्ञान की महिला शिक्षिका पर जानबूझकर हाजिरी कम करने के आरोप लगाए। इस मामले में छात्र - छात्राओं ने कुलसचिव राजेश बंसल से मुलाकात की और अपनी शिकायत दी। कुलसचिव ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी और सभी छात्रों के पेपर लिए जाएंगे। कोई छात्र बिना पेपर दिए नहीं रहेगा।
छात्र छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि विवि के अंदर पार्ट टाइम पर राजनीतिक विज्ञान एक महिला शिक्षिका पढ़ाती है। जो एक निजी कॉलेज में राजनीतिक विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष है। विवि में वह बहुत कम आती है और पिछले तीन सेमेस्टर से 20 से 25 छात्र - छात्राओं को हाजिरी कम करने के नाम पर तंग कर रही है। महिला शिक्षिका ने इस बार तो यूथ फेस्टिवल और एनसीसी विंग के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले छात्र -छात्राओं की हाजिरी तक कम कर दी है।
जबकि इस पीरियड के दौरान विशेष रूप से हाजिरी में छूट होती है। महिला शिक्षिका द्वारा जानबूझ कर ऐसा किया जा रहा है। इतना ही नहीं, आज इस संबंध में बातचीत करने के लिए दूसरे शिक्षकों व रजिस्ट्रार कार्यालय से भी फोन किए गए तो महिला शिक्षिका ने किसी को फोन नहीं उठाया। महिला शिक्षिका के कारण सभी बच्चे परेशान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।