Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
VIDEO : सिरसा में आरा मशीनों पर काम करने वाले मजदूरों ने लगाया लघु सचिवालय परिसर में धरना
{"_id":"6756d9bb073dc8387f068495","slug":"video-sarasa-ma-aara-mashana-para-kama-karana-val-majathara-na-lgaya-lgha-sacavalya-parasara-ma-thharana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिरसा में आरा मशीनों पर काम करने वाले मजदूरों ने लगाया लघु सचिवालय परिसर में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिरसा में आरा मशीनों पर काम करने वाले मजदूरों ने लगाया लघु सचिवालय परिसर में धरना
सिरसा के रंगड़ी रोड स्थित आरा मशीनों पर कार्य करने वाले मिस्त्रियों व मजदूरों ने 8 घंटे ड्यूटी टाइम करवाने सहित अन्य पुरानी मांगों को लेकर सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान मजदूर संगठन भी उनके साथ रहे। मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने उपायुक्त शांतनु शर्मा से मुलाकात कर उन्हें अपना मांगपत्र सौंपा।
गुरु गोबिंद सिंह आरा मजदूर यूनियन के बैनर तले एक सप्ताह से आरा मजदूर प्रदर्शन कर रहे है। ठे बलवंत सिंह नंबरदार, कालू राम मिस्त्री, दर्शन सिंह, मंगा सिंह, भोला सिंह व गुरदयाल सिंह सहित अन्य मजदूरों ने कहा कि आरा मशीन मालिकों पर उनसे 10 से 12 घंटे काम करवाया जा रहा है। रविवार को भी उन्हें छूट्टी नहीं दी जा रही। मजदूरों ने आरा मशीन मालिकों पर मजदूरों को बंधुआ मजदूर बनाकर काम करने के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरा मशीन मालिक मजदूरों को सुबह 8 बजे काम पर बुलाते है और रात को 9 से 10 बजे तक काम करवाते है तथा मजदूरों को एक्सट्रा कोई चार्ज भी नहीं देते। रविवार को छूट्टी के दिन भी शाम 4 से 5 बजे तक काम करवाते है और बाद में उन्हें छोड़ा जाता है।
यह है मुख्य मांग
- डयूटी का समय सुबह 9 से शाम 6 बजे तक किया जाए। ।
- दोपहर को एक घंटे का खाना खाने का समय दिया जाए।
- रविवार को पूरे दिन का अवकाश दिया जाए।
- काम के दौरान मजदूर को चोट लगती है तो उसकी भरपाई आरा मशीन मालिक करें।
- सभी लेबर को उनका खर्चा शनिवार शाम को दिए जाए।
- 31 तारीख को अलग से दिहाड़ी दी जाए।
- एक साल तक एक आरा मशीन पर काम करने वाले मजदूर का वेतन बढ़ाया जाए।
- सभी मजदूरों का बीमा करवाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।