{"_id":"68d275a1451f82928d0cd5d6","slug":"video-doctors-and-yoga-assistants-ran-together-in-run-for-ayurveda-2025-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: रन फॉर आयुर्वेद में एक साथ दौड़े चिकित्सक व योग सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: रन फॉर आयुर्वेद में एक साथ दौड़े चिकित्सक व योग सहायक
आयुष विभाग की ओर से राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस और शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार को रन फॉर आयुर्वेद (मैराथन) का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेयर राजीव जैन ने महाराणा प्रताप चौक से देशभक्ति नारे के साथ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रामअवतार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, गोहाना में जिला योग समन्वयक डॉ. विनोद व नप चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने मैराथन को रवाना किया।
मैराथन में योग सहायकों और चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। इसके उपरांत चिकित्सकों, योग सहायकों ने अस्पताल प्रांगण में यज्ञ, पौधरोपण किया और सफाई अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रामअवतार ने बताया कि विभाग की ओर से सभी व्यायामशालाओं और औषधालयों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। सशक्त नारी स्वस्थ समाज को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक दिन स्वास्थ्य शिविरों में योग एवं आयुर्वेद के माध्यम से जन-जन को औषधियां उपलब्ध कराईं जा रही हैं। योग एवं आयुर्वेद के जरिए लोगों को स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने संदेश दिया कि हमें पूरे विश्व को परिवार की भांति समझते हुए एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। इस दौरान डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. जयदीप सिवाच, डॉ. विनय चौधरी, डॉ. दीक्षा, डॉ. अंकिता, डॉ. पूनम नैन, डॉ. अक्षय, डॉ. गरिमा, डॉ. ज्योति, योग विशेषज्ञ संगीता देवी, योग सहायक जीत राम, अजय, रवि प्रकाश, पवन कुमार, सरिता बाल्यान भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।