Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Elderly couple targeted in snatching incident; bike-borne miscreants flee with bag containing ₹40,000.
{"_id":"6a64bd9975b4aed568083448","slug":"video-elderly-couple-targeted-in-snatching-incident-bike-borne-miscreants-flee-with-bag-containing-rs40000-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: बुजुर्ग दंपती से झपटमारी, ₹40 हजार से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: बुजुर्ग दंपती से झपटमारी, ₹40 हजार से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश
सोनीपत। गन्नौर में नगरपालिका रोड के निकट बुजुर्ग दंपती से बाइक सवार दो युवकों ने 40 हजार रुपये, मोबाइल और घर की चाबी से भरा बैग झपट लिया। पीड़ित बुजुर्ग ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर को दी। पुलिस ने झपटमारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अशोक नगर निवासी सुभाष चंद ने बताया कि उनकी रेलवे रोड पर काला जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे वह पत्नी सरोज बाला के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनकी पत्नी के हाथ में थैला था, जिसमें 40 हजार रुपये, मोबाइल और घर की चाबी थी। जब वह ढींगड़ा मार्केट से होते हुए वह गन्नौर रोड की ओर मुड़ने वाली गली में पहुंचे तो बाइक पर आए दो युवक उनकी पत्नी के हाथ से बैग छीनकर नगर पालिका रोड की तरफ भाग गए। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
संदिग्धों की सूचना के 10 मिनट बाद ही हुई वारदात व्यापार मंडल के पदाधिकारी भूषण हसीजा के अनुसार दो युवक काफी देर से काला जनरल स्टोर के आस-पास मंडरा रहे थे। उन्होंने वहां से गुजर रही पुलिस को भी इसकी सूचना दी थी, लेकिन तब तक वह संदिग्ध वहां से जा चुके थे। सूचना मिलने के करीब 10 मिनट बाद ही उन्होंने घर लौट रहे बुजुर्ग दंपती को निशाना बना लिया। वहीं, पीड़ित सरोज बाला के अनुसार झपटमार बैग के साथ उनका दुपट्टा भी छीन ले गए। जिससे उनका हाथ भी चोटिल हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।