{"_id":"6a5dfd312ac4c8146e0403eb","slug":"video-farmers-blocked-the-gohana-rohtak-highway-in-protest-against-chadunis-arrest-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"चढ़ूनी की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने गोहाना-रोहतक हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ूनी की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने गोहाना-रोहतक हाईवे पर लगाया जाम
गोहाना। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी को 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर प्रस्तावित कृषि अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध प्रदर्शन से पहले पेहवा से गिरफ्तार किए जाने के विरोध में आज किसानों ने गांव रूखी में गोहाना-रोहतक हाईवे पर धरना देकर प्रदर्शन किया। किसानों ने गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तुरंत रिहाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन में गांव कथूरा, मदीना, छिछड़ाना, रूखी और माहरा के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए। किसानों ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन करना उनका संवैधानिक अधिकार है और किसी भी किसान नेता की गिरफ्तारी से आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चढ़ूनी को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में भगत सिंह चेयरमैन, कृष्ण मलिक, सोनू प्रजापति, जसबीर मलिक, तस्वीर मलिक, पूर्ण प्रधान, चांद घिलौड़, बिजेंद्र मदीना और लीला रूखी सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।