Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
In Gohana, Sonipat, an elderly man suffering from depression shot himself inside a dairy; he subsequently died.
{"_id":"69e0b12ff94aab47ec028789","slug":"video-in-gohana-sonipat-an-elderly-man-suffering-from-depression-shot-himself-inside-a-dairy-he-subsequently-died-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गोहाना में डिप्रेशन में चल रहे बुजुर्ग ने डेयरी में खुद को मारी गोली, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गोहाना में डिप्रेशन में चल रहे बुजुर्ग ने डेयरी में खुद को मारी गोली, हुई मौत
गांव गढ़ी उजाले खां में 62 वर्षीय विजय सिंह पुत्र मदन सिंह ने अपनी खेतों में बनी डेयरी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को डिप्रेशन के कारण ऐसा कदम उठाया।
मृतक के बेटे अमन ने बताया कि उसके पिता पिछले करीब दो महीनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। सुबह वह टहलने के बाद घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसके पिता मिले जो सामान्य हालत में थे। उसने अपनी बाइक उन्हें दे दी और खुद घर आ गया।
अमन के अनुसार, कुछ देर बाद पिता विजय सिंह घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर पर चोटें आईं और वह इलाज के लिए अस्पताल चला गया।
इसी बीच जानकारी मिली कि विजय सिंह खेतों में बनी अपनी भैंसों की डेयरी में पहुंचे और वहीं खुद को गोली मार ली। मृतक अपने पीछे पांच बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है।
सूचना के बाद पहले पुलिस ने पहुंच कर तफ्तीश की और फिर एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। अब जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले को हर एंगल से जांचा जा रहा है। पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।