Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
PWD Mechanical Employees Union submitted a memorandum to the Executive Engineer regarding their demands.
{"_id":"6a0c3a1f37881f2656084a9b","slug":"video-pwd-mechanical-employees-union-submitted-a-memorandum-to-the-executive-engineer-regarding-their-demands-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल नंबर-1 गोहाना में आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन रजि. नंबर-681 की बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई। यूनियन की ओर से जिला प्रधान रामलाल की अगुवाई में शिष्टमंडल ने कार्यकारी अभियंता के सामने कर्मचारियों की समस्याएं रखीं।
बैठक में प्रांतीय चेयरमैन रणबीर दलाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कर्मचारियों ने कहा कि कई सरकारी आवास क्षतिग्रस्त हालत में हैं, जिनका जल्द जीर्णोद्धार कराया जाए। इसके साथ ही जलघरों पर शौचालय निर्माण, वर्दी भत्ता जारी करने, डांगरी, जूते और रेनकोट की लंबित पेमेंट देने तथा विभाग की खाली जमीन पर स्टाफ क्वार्टर बनाने की मांग भी उठाई गई।
यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए ताकि वे बेहतर तरीके से अपनी ड्यूटी कर सकें। इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी शाखा सोनीपत के प्रधान राकेश त्यागी, वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार शर्मा, वित्त सचिव दलीप, मुख्य संगठनकर्ता दिलबाग सैनी, गोहाना शाखा चेयरमैन सुभाष भट्टी, प्रधान दिलराज मलिक, वरिष्ठ उपप्रधान सुनील धनखड़, सचिव संदीप सैनी, वित्त सचिव कुलदीप सिंहमार, मुख्य संगठनकर्ता धर्मेंद्र मलिक, सुरेंद्र हसनापुर तिहाड़, देवेंद्र कटवाल, सत्यनारायण बागड़ू, बिजेंद्र पंप चालक, रोहतास शर्मा और राजबीर शर्मा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।