{"_id":"68cfd56c99c1296fa20ed5bc","slug":"video-sant-nirankari-charitable-foundation-organised-a-blood-donation-camp-in-sonipat-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप, 220 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप, 220 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से रेलवे रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में सोनीपत, आसपास क्षेत्र की शाखाओं सहित राई, कुंडली, मुरथल, ककरोई, गोहाना, गांव फरमाणा, बरोटा, खुबडू, बरोदा, मोहाना, मुंडलाना, नाहरा, नाहरी की संगत से पहुंचकर रक्तदान किया।
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक निखिल मदान ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह समाज में सहयोग व सेवा की भावना को मजबूत करता है। निरंकारी मिशन समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है, मैं भी इसी परिवार का एक सदस्य हूं। निखिल मदान ने बताया कि करीब 40 वर्ष से मैं और मेरा परिवार निरंकारी सत्संग सुनने के लिए आते हैं। शिविर में सोनीपत व दिल्ली से रेडक्रॉस के चिकित्सकों की टीम ने रक्त संकलन में सहयोग किया और 220 लोगों ने रक्तदान किया। संयोजक अरविंद डावर ने बताया कि निरंकारी मिशन समय-समय पर रक्तदान, पौधरोपण, बाढ़ पीड़ितों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता जैसे कार्यों के माध्यम से मानवता, एकता व सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज अपने वचनों में फरमाया करते थे कि रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं, इस बात को ध्यान में रखते हुए निरंकारी मिशन समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाने का कार्य कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।