Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Slogans of 'death to corruption' raised at the Food and Supplies Department office in Sonipat, demanding an end to corruption.
{"_id":"68cd283e87169cb90f04e100","slug":"video-slogans-of-death-to-corruption-raised-at-the-food-and-supplies-department-office-in-sonipat-demanding-an-end-to-corruption-2025-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में लगे मुर्दाबाद के नारे, भ्रष्टाचार बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में लगे मुर्दाबाद के नारे, भ्रष्टाचार बंद करने की मांग
ब्लॉक राई के गांव जाट जोशी के ग्रामीणों ने डिपोधारक की राशन सप्लाई तीन माह बाद दोबारा बहाल किए जाने पर एटलस रोड स्थित जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीण ने कार्यालय परिसर में जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाकर भ्रष्टाचार बंद करने की मांग की। साथ ही सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा पर डिपोधारक की राशन सप्लाई बहाल कराने का आरोप लगाया। वहीं मामले में यूटर्न लेते हुए सीनियर डिप्टी मेयर ने ग्रामीणों के पक्ष में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को पत्र लिखा। करीब दो घंटे प्रदर्शन के बाद ग्रामीण वापस लौट गए। गांव जाट जोशी में तीन माह से गांव के महेंद्र फौजी से ग्रामीणों को राशन वितरण करवाया जा रहा है। डिपोधारक पर राशन वितरण में गड़बड़ी, ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार व बाजरा बेचने के प्रयास का आरोप है। वहीं जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मनीषा मेहरा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव के महेंद्र फौजी से ही राशन वितरण करवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।