{"_id":"698c55bc3d27d52b8100d9ec","slug":"video-a-nationwide-strike-by-workers-will-be-held-on-february-12-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का सर्व कर्मचारी संघ ने किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का सर्व कर्मचारी संघ ने किया आह्वान
यमुनानगर में जिले में सर्व कर्मचारी संघ और विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने आज शहर में बाइक रैली निकालकर कल 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने सरकार पर उनकी लंबित मांगों को लगातार नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि हड़ताल के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन अनिश्चितकालीन रूप ले सकता है।
सरकारी विभागों तक पहुंची बाइक रैली
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों की बाइक रैली शहर के कई सरकारी विभागों में पहुंची, जहां कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई। रैली में अलग-अलग विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।