{"_id":"69f6f73b409a931202075bc1","slug":"video-fire-at-mobile-accessories-shop-in-shastri-colony-yamunanagar-young-woman-faints-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में शास्त्री कॉलोनी में मोबाइल एसेसरीज की दुकान में आग, युवती बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में शास्त्री कॉलोनी में मोबाइल एसेसरीज की दुकान में आग, युवती बेहोश
शहर की शास्त्री कॉलोनी में रविवार सुबह एक मोबाइल एसेसरीज की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के समय दुकान खुली हुई थी और अंदर कर्मचारी काम कर रहे थे।
दुकान मालिक रमनदीप ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह दुकान खोली गई थी। इसी दौरान अचानक दुकान में आग भड़क उठी। आग लगते ही वहां मौजूद कर्मचारी तुरंत बाहर निकल आए, लेकिन शालिनी नामक एक युवती अंदर ही फंस गई। शालिनी हमीदा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है और पिछले करीब 10 महीनों से दुकान पर काम कर रही थी।
बताया जा रहा है कि दुकान में रखे प्लास्टिक सामान के कारण धुआं तेजी से फैल गया, जिससे शालिनी बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत बाहर निकालकर यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया
रमनदीप इंटरप्राइजेज नाम से यह दुकान वर्ष 2011 से शास्त्री कॉलोनी में संचालित हो रही है। आग लगने से दुकान में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।