{"_id":"69ea09079d8ac3db050a004c","slug":"video-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-due-to-dowry-harassment-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
मुखर्जी पार्क निवासी 25 वर्षीय नैना की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि नैना की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पंखे से लटका दिया गया। घटना 21-22 अप्रैल की बताई जा रही है।
नैना की शादी वर्ष 2018 में नारायणगढ़ के कुराली निवासी गौरव से हुई थी। दंपति का पांच वर्षीय बेटा आरव है। मृतका के पिता रोहित सैनी ने बताया कि उनकी बेटी को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष की ओर से पैसे और सोने की चेन की मांग की जाती थी। उन्होंने बताया कि कई बार पंचायत के जरिए समझौते के बाद भी नैना को परेशान किया जाता रहा।
बताया गया कि नैना पिछले एक महीने से मायके में रह रही थी। 22 अप्रैल को ससुराल पक्ष और सरपंच के कहने पर वह वापस ससुराल गई थी। परिजनों के अनुसार, वह घर से जाते समय खुश नजर आ रही थी और पड़ोसियों से मिलकर गई थी।
रोहित सैनी के मुताबिक, 22 अप्रैल को सरपंच राजेश ने सूचना दी कि उनकी बेटी ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं आरोप है कि घटना के बाद सास गुरमीत कौर और देवर शौरभ मौके से फरार हो गए। घटना के समय पांच वर्षीय बेटा आरव भी घर में मौजूद था।
मृतका ब्यूटी पार्लर का काम करती थी और अपने खर्च खुद उठाती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।