{"_id":"69ea1f3321aa10dc1507731c","slug":"video-the-youth-broke-the-windows-of-eight-vehicles-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: जगाधरी के लोहारन मोहल्ला में युवक का तांडव, 8 गाड़ियों के शीशे तोड़े, पिता-पुत्र पर रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: जगाधरी के लोहारन मोहल्ला में युवक का तांडव, 8 गाड़ियों के शीशे तोड़े, पिता-पुत्र पर रॉड से हमला
यमुनानगर के जगाधरी स्थित लोहारन मोहल्ला में देर रात एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपी ने गली में खड़ी करीब आठ गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और विरोध करने पर पिता-पुत्र पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में करीब 20 टांके लगाने पड़े। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
मोहल्लावासी गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह रात के समय अपने घर में सो रहे थे। करीब 12 बजे उन्हें बाहर से शीशे टूटने की तेज आवाजें सुनाई दीं। उन्होंने बताया, “जब मैं बाहर आया तो देखा कि पड़ोस का युवक चिराग लोहे की रॉड से गाड़ियों के शीशे तोड़ रहा था। हम तुरंत नीचे पहुंचे, लेकिन तब तक वह मौके से फरार हो चुका था। बाद में पता चला कि उसने एक युवक पर हमला भी किया है।”
जानकारी के अनुसार, आरोपी चिराग और गुरजोत सिंह के बीच देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद गुरजोत अपने घर लौट आया। गुरजोत के पिता गुरपाल सिंह ने बताया, “करीब 11 बजे चिराग हमारे घर के बाहर आकर चिल्लाने लगा और गाली-गलौज करने लगा। जब हम दोनों बाहर आए तो उसने बिना कुछ कहे मेरे बेटे के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।”
गुरपाल सिंह ने आगे बताया, “जब मैंने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने मुझ पर भी हमला कर दिया, जिससे मेरे सिर में गहरी चोट आई।” हमले के बाद आरोपी ने गली में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया और एक-एक कर कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।