{"_id":"69ea21dfe4d07a8eae0eb47c","slug":"video-mp-varun-chaudhary-attacks-the-poor-condition-of-the-markets-in-yamunanagar-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में मंडियों की बदहाल व्यवस्था पर सांसद वरुण चौधरी का हमला, उठाई किसानों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में मंडियों की बदहाल व्यवस्था पर सांसद वरुण चौधरी का हमला, उठाई किसानों की परेशानी
अनाज मंडियों में अव्यवस्था को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। अंबाला लोकसभा से सांसद वरूण चौधरी ने जगाधरी और छछरौली अनाज मंडियों का दौरा कर किसानों की समस्याओं पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल बेचने के लिए कई-कई दिनों तक मंडियों में भटकने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
दौरे के दौरान सांसद ने किसानों से सीधी बातचीत कर उनकी परेशानियों को जाना। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडियों में लागू गेट पास, ऑनलाइन पोर्टल और बायोमेट्रिक जैसी व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल साबित हो रही हैं। चौधरी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। पहले बिना पोर्टल के भी खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती थी, लेकिन अब अनावश्यक नियमों के कारण समस्याएं बढ़ गई हैं।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां कोई समस्या नहीं थी तो वहां भी नई व्यवस्थाओं के नाम पर दिक्कतें पैदा की जा रही हैं। उनके मुताबिक, खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया समय पर न होने से किसानों को भारी परेशानी हो रही है।
महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी सांसद ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल कांग्रेस की पहल थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसमें जनगणना और परिसीमन जैसी अनावश्यक शर्तें जोड़ दी हैं। इन शर्तों को हटाकर तुरंत महिला आरक्षण लागू किया जाना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम चुनावों को लेकर भी दावा किया कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। चौधरी ने सरकार से मांग की कि किसानों के हित में तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएं ताकि मंडियों में व्यवस्था सुचारू हो सके और किसानों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।