{"_id":"68515b334c283aa8ef0c32b0","slug":"video-women-of-dadwa-village-complained-to-the-asp-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: दड़वा गांव की महिलाएं पहुंची एएसपी के पास, बोलीं-पड़ोस की दो महिलाएं कर रहीं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: दड़वा गांव की महिलाएं पहुंची एएसपी के पास, बोलीं-पड़ोस की दो महिलाएं कर रहीं परेशान
गांव दड़वा के ग्रामीण मंगलवार को एकत्रित होकर जिला सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने एएसपी अमरिंद्र सिंह को गांव की दो महिलाओं द्वारा छेड़खानी के झूठे केस में फंसवाने को लेकर शिकायत दी। और कहा कि इन दोनों महिलाओं से पड़ोस के सभी लोग परेशान हैं। उक्त महिलाएं अपनी नाबालिग बेटियों को ढाल बनाकर उनके पतियों पर छेड़खनी के आरोप लगाती हैं। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद एएसपी ने उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। गांव दड़वा की महिला रानी ने बताया कि दोनों महिलाओं के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर वे अक्सर उनसे झगड़ती रहती हैं। इतना ही ही नहीं उनके पति उन्हें देखकर गंदे-गंदे इशारे भी करते हैं, और जब वे उनके घर जाकर बात करती हैं तो उल्टा झगड़े पर उतारू हो जाती हैं। आरोप है एक महिला ने साजिश के तहत गांव के ही बुजुर्ग को पाॅक्सो एक्ट के तहत जेल भिजवाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।