Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Yamunanagar RTA office witnesses surprise raid by the Chief Minister's Flying Squad; document scrutiny causes a stir.
{"_id":"68dced3610e704eace0aaa7b","slug":"video-yamunanagar-rta-office-witnesses-surprise-raid-by-the-chief-ministers-flying-squad-document-scrutiny-causes-a-stir-2025-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर आरटीए कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़ान दस्ते की अचानक रेड, दस्तावेजों की छानबीन से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर आरटीए कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़ान दस्ते की अचानक रेड, दस्तावेजों की छानबीन से हड़कंप
यमुनानगर में आज सुबह क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़ान दस्ते की टीम ने अचानक छापेमारी कर दी। संभावित अनियमितताओं की शिकायतों के बाद की गई इस कार्रवाई में टीम ने सभी फाइलें, लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया, परमिट संबंधी दस्तावेजों और पुराने मामलों की गहन जांच की। इस रेड ने कार्यालय में अफरा-तफरी मचा दी और कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री उड़ान दस्ते की टीम सुबह करीब 10:45 बजे आरटीए कार्यालय पहुंची। टीम के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को उनके स्थान पर ही रोक लिया और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। टीम ने कार्यालय के अधिकारियों से कर्मचारियों की उपस्थिति, उनके कार्यों और यदि कोई कर्मचारी अनुपस्थित है तो उसके बारे में विस्तृत जानकारी ली।
जांच बंद दरवाजों के पीछे की गई, जबकि बाहर चपरासी ने किसी भी अनजान व्यक्ति को अंदर प्रवेश करने नहीं दिया।इस कार्रवाई के कारण कार्यालय का सामान्य कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया। लाइसेंस, परमिट और अन्य सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों की भारी भीड़ बाहर जमा हो गई, जिससे नाराजगी का माहौल बन गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।