बिलासपुर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 420 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें तीन प्रधान, दो उपप्रधान, 415 पंचायत वार्ड सदस्य शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि घुमारवीं विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत छंदोह जिले की एकमात्र ऐसी पंचायत बनी है, जो पूरी तरह निर्विरोध निर्वाचित हुई है। पंचायत के सभी पदों पर उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने से पंचायत को सर्वसम्मति पंचायत होने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि सदर विकास खंड में 135 पंचायत वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं घुमारवीं विकास खंड में एक प्रधान, एक उपप्रधान, 129 पंचायत सदस्य बिना मुकाबले चुने गए हैं। इसके अलावा झंडूता विकास खंड में एक प्रधान, 96 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि श्री नयना देवी जी विकास खंड में एक प्रधान, एक उपप्रधान, 55 पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। उपायुक्त ने बताया कि जिला परिषद और पंचायत समिति के किसी भी पद पर कोई उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुआ है। इन पदों के लिए मतदान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के तहत पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। ग्राम पंचायतों की मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित पंचायत मुख्यालयों में की जाएगी, जबकि पंचायत समितियों और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को निर्धारित मतगणना केंद्रों में होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।