{"_id":"69c0f293f5e1bf5fb10e986a","slug":"video-bilaspur-commotion-at-nalwari-fairs-cultural-evening-video-goes-viral-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्या में हंगामा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्या में हंगामा, वीडियो वायरल
बिलासपुर जिले के ऐतिहासिक नलवाड़ी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या उस समय चर्चा में आ गई, जब कार्यक्रम के दौरान कुछ युवाओं के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा पंडाल में मौजूद थे और उनके गानों पर झूम रहे थे। इसी दौरान पीछे खड़े कुछ युवाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि कार्यक्रम को बाद में सुचारू रूप से जारी रखा गया और मंच पर कलाकार की प्रस्तुति चलती रही। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।