{"_id":"6a5603c2c146e81fe401522d","slug":"video-bilaspur-congress-protest-ram-mandir-donation-issue-rally-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बिलासपुर में निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बिलासपुर में निकाली रोष रैली
राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र किए गए चंदे से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर शहर में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी नारायण मंदिर से हनुमान मंदिर तक रोष रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भाजपा के खिलाफ नारे लगाए गए और भजन-कीर्तन भी किया गया।
रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, प्रदेश प्रभारी रमेश चौहान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए रामलाल ठाकुर ने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे और उससे जुड़े मामलों पर सवाल उठाते हुए कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और उनके नाम पर एकत्र किए गए धन के उपयोग में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच उठाती रहेगी और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग करेगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने कहा कि पार्टी का मानना है कि भगवान राम पूरे देश की आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर चंदे को लेकर उठ रहे सवालों पर संबंधित पक्षों को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और सदर विधायक बंबर ठाकुर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण रैली में शामिल नहीं हो सके।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी भविष्य में भी इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करती रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।