Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
Bilaspur Foreign Wrestler Hamid Khumani Crowned 'Himachal Kesari'; Grand Baba Balak Nath Wrestling Tournament Held in Shahatalai
{"_id":"69f4717845f94db3f80d44ac","slug":"video-bilaspur-foreign-wrestler-hamid-khumani-crowned-himachal-kesari-grand-baba-balak-nath-wrestling-tournament-held-in-shahatalai-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: विदेशी पहलवान हामिद खुमानी बने हिमाचल केसरी, शाहतलाई में सजा विशाल बाबा बालक नाथ दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: विदेशी पहलवान हामिद खुमानी बने हिमाचल केसरी, शाहतलाई में सजा विशाल बाबा बालक नाथ दंगल
झंडूता उपमंडल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शाहतलाई में आयोजित बाबा बालक नाथ विशाल दंगल में खेल प्रेमियों और श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देर रात करीब आठ बजे तक चले इस दंगल में देश-विदेश के पहलवानों ने दमखम दिखाया और अखाड़े में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दंगल का सबसे आकर्षक और अंतिम मुकाबला विदेशी पहलवान हामिद खुमानी के नाम रहा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को शानदार दांव-पेच से पराजित कर हिमाचल केसरी का खिताब अपने नाम किया। आयोजन समिति व मुख्य अतिथियों ने उन्हें 1 लाख 71 हजार रुपये की पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया। दंगल में अन्य वर्गों के लिए भी आकर्षक इनाम रखे गए थे। बिलासपुर केसरी के लिए 1 लाख 1 हजार, शाहतलाई केसरी के लिए 71 हजार और अंडर-21 हिमाचली वर्ग के लिए 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित थी। अखाड़े में दिनभर चले मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियों की गूंज से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। हर मुकाबले में रोमांच और प्रतिस्पर्धा का उच्च स्तर देखने को मिला, जिससे पूरा माहौल मेले में तब्दील हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहतलाई का यह दंगल क्षेत्र की पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जो खेल संस्कृति के साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है। दंगल के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन स्थल पर देर रात तक दर्शकों की भीड़ बनी रही और कुश्ती मुकाबलों के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर कांग्रेस नेता विजय कौशल, भक्त अरुण राय, संत बाबा अनूप राय, राजेश कौशल, उपमंडल अधिकारी झंडूता अर्शिया शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।