{"_id":"68d7bb157528a8ac52058d92","slug":"video-dharmani-said-seer-festival-is-a-unique-opportunity-to-connect-culture-nature-and-society-2025-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्माणी बोले- सीर उत्सव संस्कृति, प्रकृति और समाज को जोड़ने का अनूठा अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्माणी बोले- सीर उत्सव संस्कृति, प्रकृति और समाज को जोड़ने का अनूठा अवसर
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि आगामी 2, 3 अक्तूबर को घुमारवीं में आयोजित होने वाला सीर उत्सव संस्कृति, प्रकृति और समाज को जोड़ने का अनूठा अवसर होगा। यह केवल मनोरंजन का मंच नहीं है, बल्कि नशा-मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहरों के संवर्धन का संदेश देने का बड़ा माध्यम बनेगा। धर्माणी शनिवार को एसडीएम कार्यालय परिसर घुमारवीं में सीर उत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस बार उत्सव की मुख्य थीम रन अगेंस्ट चिट्टा, वॉक एगेंस्ट चिट्टा और टॉक एगेंस्ट चिट्टा रखी गई है। युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दें और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें। उत्सव के दौरान युवाओं के लिए मैराथन दौड़,कबड्डी,हैंडबाल, बास्केटबाल और बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मटका फोड़, कुर्सी दौड़ और रस्साकशी जैसे मनोरंजक खेल रखे गए हैं। 2 अक्तूबर को सिविल अस्पताल घुमारवीं में रक्तदान शिविर और 3 अक्तूबर को सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में शिमला के चमियाना अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. बृज शर्मा गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट विशेष रूप से सेवाएं देंगे। इसके अलावा हड्डी रोग और हृदय रोग विशेषज्ञ समेत घुमारवीं अस्पताल के अन्य डॉक्टर भी निशुल्क परामर्श और जांच करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।