{"_id":"68e6436f18f92ce87203bf94","slug":"video-four-family-members-pyres-burned-together-child-lit-the-funeral-pyre-entire-village-wept-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर बस हादसा: एक साथ जलीं परिवार के चार सदस्यों की चिताएं, बच्चे ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर बस हादसा: एक साथ जलीं परिवार के चार सदस्यों की चिताएं, बच्चे ने दी मुखाग्नि
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरठीं के भल्लू पुल के पास हुए मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की माैत हो गई। इस बस हादसे ने फगोग गांव के एक ही परिवार के चार लोगों को काल का ग्रास बना दिया। बुधवार को जब गांव के शमशान घाट पर चार चिताएं एक साथ जलने लगीं तो माैजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। हादसे में सुरक्षित बचे बच्चे ने अपने परिजनों की चिता को मुखाग्नि दी। लोगों ने कहा कि यह पहला मौका है कि इलाके में इस प्रकार की दर्दनाक घटना सामने आई। हादसे में परिवार की दो महिलाएं और दो बच्चों की माैत हो गई। इसमें फगोग गांव की अंजना कुमारी, उसके दो बेटे नक्ष व आरव और उसकी जेठानी कमलेश कुमारी की माैत हो गई। अंजू कुमारी और कमलेश कुमारी का मायका गंगलोह थेह गांव में था। बताया जा रहा है कि दोनों देवरानी और जेठानी मायके से अपने ससुराल फगोग जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।