{"_id":"69ff00e1ab8cb84cf4030a34","slug":"video-mobile-phones-to-remain-prohibited-at-polling-stations-guidelines-issued-for-the-successful-conduct-of-elections-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं: मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन रहेगा प्रतिबंधित, चुनावों के सफल संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं: मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन रहेगा प्रतिबंधित, चुनावों के सफल संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी
खंड विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को खंड विकास कार्यालय घुमारवीं में पंचायत चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत चुनावों में तैनात अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश, नियमों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा ताकि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाए जा सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर ने उपस्थित सभी अधिकारियों को पंचायत चुनावों की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, मतदान सामग्री के उपयोग, मतदाताओं की पहचान, चुनावी दस्तावेजों के रख-रखाव तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया। खंड विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं तथा इनका सफल संचालन सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त मतदान करने आने वाले प्रत्येक मतदाता को अपने साथ वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि मतदाता आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य मान्य पहचान पत्र के माध्यम से अपनी पहचान सुनिश्चित कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।