Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
Preparations for the Panchayat elections are in their final stages; Bilaspur district has received approximately 1.5 million ballot papers
{"_id":"6a1024dd0747f3c31b0fea24","slug":"video-preparations-for-the-panchayat-elections-are-in-their-final-stages-bilaspur-district-has-received-approximately-15-million-ballot-papers-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पंचायत चुनावों की तैयारियां अंतिम चरण में, बिलासपुर जिले को करीब 15 लाख मतपत्र हुए प्राप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पंचायत चुनावों की तैयारियां अंतिम चरण में, बिलासपुर जिले को करीब 15 लाख मतपत्र हुए प्राप्त
पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मतपत्र लेखन का कार्य तेजी से जारी है। जिले को करीब 15 लाख मतपत्र प्राप्त हुए हैं, जिन्हें संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारियों को वितरित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि सामान्य प्रक्रिया के तहत कुल मतपत्रों में 10 से 15 प्रतिशत अतिरिक्त मतपत्र भी रखे जाते हैं, ताकि प्रिंटिंग, लेखन या टाइपिंग संबंधी किसी तकनीकी त्रुटि की स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि शनिवार तक मतपत्र लेखन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। चारों मंडलों में मतदान कर्मियों की रिहर्सल जारी चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला के चारों मंडलों में मतदान कर्मियों की रिहर्सल लगातार करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि तीन चरणों में होने वाले पंचायतीराज चुनावों के लिए मतदान दलों को मतदान से दो दिन पूर्व संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा, ताकि सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जा सकें। 26, 28 और 30 मई को होने वाले चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। विकास खंड बिलासपुर सदर में 50 बैलेट पेपर के अनुपलब्ध होने के मामले पर उपायुक्त ने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित एआरओ को हटा दिया है। साथ ही मामले में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई है। संबंधित अधिकारी के निलंबन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को अनुशंसा भेज दी गई है। उपायुक्त ने कहा कि चुनाव टीमें पूरी सतर्कता के साथ मतपत्र लेखन का कार्य कर रही हैं तथा तकनीकी त्रुटि के कारण खराब पाए जाने वाले मतपत्रों को अमान्य घोषित किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।