{"_id":"6a7719722a2e14579a032d41","slug":"video-video-technical-education-minister-rajesh-dharmani-interacted-with-students-at-ghumarwin-college-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं कॉलेज में विद्यार्थियों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं कॉलेज में विद्यार्थियों से किया संवाद
विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ आत्म-विकास, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। केवल डिग्री हासिल करना ही जीवन में सफलता के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक सोच और सामाजिक व्यवहार को भी मजबूत करना जरूरी है। यह तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कही।
स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन बीए, बीकॉम और बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों में अपार क्षमताएं हैं। जरूरत उन्हें सही वातावरण और दिशा देने की है, ताकि वे अपनी योग्यता और प्रतिभा का बेहतर इस्तेमाल कर जीवन के लक्ष्य हासिल कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छी पुस्तकें पढ़ने, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने और अपने मित्रों तथा सामाजिक दायरे को सकारात्मक एवं व्यापक बनाने की सलाह दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।