{"_id":"69bb9a07a4a9c529a8077d36","slug":"video-video-all-india-gold-cup-football-tournament-in-dharamshala-from-april-27-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: धर्मशाला में ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 27 अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धर्मशाला में ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 27 अप्रैल से
Ankesh Dogra
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:09 PM IST
Link Copied
अखिल भारतीय शहीद मेजर दुर्गा मल्ल एवं कैप्टन दल बहादुर थापा मेमोरियल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का 48वां संस्करण इस वर्ष 27 अप्रैल से 3 मई 2026 तक पुलिस ग्राउंड, धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन वर्ष 1989 से निरंतर किया जा रहा है और यह देशभर की टीमों को एक मंच प्रदान करता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष पालम जंग प्रधान ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह आयोजन देश के वीर शहीदों के बलिदान को याद करने और युवाओं को प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ऐसे आयोजनों का महत्व और बढ़ जाता है, जो युवाओं को देशभक्ति और खेल भावना से जोड़ते हैं। टूर्नामेंट में इस बार देशभर की 12 टीमें भाग लेंगी, जिनमें प्रमुख रूप से आर्मी XI मुंबई, कस्टम दिल्ली, वेगा दिल्ली, ITBP, गोरखा राइफल्स, खालसा क्लब अमृतसर, एफसी गढ़वाल, गोरखा बॉयज सहित अन्य टीमें शामिल हैं। साथ ही मोहम्मडन स्पोर्टिंग कोलकाता, ईस्ट बंगाल एफसी और मोहन बागान जैसी टीमों से भी संपर्क किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।