{"_id":"6a77159c6e13a6467c02a585","slug":"video-block-congress-committee-held-a-protest-rally-in-nadaun-and-burned-an-effigy-of-sudhir-sharma-at-indrapal-chowk-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नादौन में निकाली रोष रैली, इंद्रपाल चौक पर सुधीर शर्मा का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नादौन में निकाली रोष रैली, इंद्रपाल चौक पर सुधीर शर्मा का पुतला फूंका
नादौन कांग्रेस ने शनिवार को कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुमन भारती की अगुवाई में इंद्रपाल चौक पर सुधीर शर्मा का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया। इससे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ गीता भवन से नादौन बस स्टैंड तक रोष रैली निकाली। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नादौन की मासिक बैठक गीता भवन में हुई, जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुमन भारती और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने विधायक सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ दिए जा रहे अमर्यादित बयानों पर घोर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के आरोप व व्यक्तिगत टिप्पणियां राजनीतिक मर्यादा के अनुरूप नहीं हैं तथा प्रदेश का राजनीतिक वातावरण दूषित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री से माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर अन्य पिछड़ा वर्ग के वाइस चेयरमैन डॉ. मोहन लाल कौंडल, सीमा चौधरी, रीना कुमारी, संतोष संधू, सुनील दत्त, धर्मपाल चौधरी, सुनील बिट्टू, राजिंद्र चौधरी, कांता चौधरी, मनिंद्र कटोच आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।