{"_id":"66ab51940df4ddc7890d101d","slug":"video-congress-state-chief-spokesperson-prem-kaushal-pc-in-hamirpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : संसद में अनुराग ठाकुर के जात पूछने पर कांग्रेस पार्टी हुई मुखर, कांग्रेस प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : संसद में अनुराग ठाकुर के जात पूछने पर कांग्रेस पार्टी हुई मुखर, कांग्रेस प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने साधा निशाना
संसद में हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर के द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अनुराग ठाकुर व भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हमीरपुर में कांग्रेस पार्टी ने अनुराग ठाकुर को फ्लॉप मंत्री व सांसद करार देते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर मात्र अपने आला नेताओं को प्रसन्न करने के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं जोकि निंदनीय है। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस पार्टी मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास नफरत का रहा है और कांग्रेस पार्टी के प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित नेहरू ने आरएसएस के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी अपनी कैबिनेट में जगह दी थी । उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर को उसे व्यक्ति की जात पूछनी चाहिए जो विभिन्न इंटरव्यू के दौरान खुद को बायोलॉजिकल न होने का दावा तक चुका हैं। प्रेम कौशल ने कहा कि अनुराग ठाकुर अगर काबिलियत रखते तो केंद्र में इस बार उन्हें मंत्री बनाया जाता लेकिन अनुराग ठाकुर फ्लॉप मंत्री होने के साथ ही फ्लॉप सांसद भी रहे हैं । उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर मंत्र अभद्र भाषा की टिप्पणी करने में महारत हासिल किए हैं । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे नेताओं की पीठ थपथपाते हैं जो देश की संस्कृति के खिलाफ है । उन्होंने कहा कि जिस भाषा का इस्तेमाल अनुराग ठाकुर करते हैं उनका अंजाम भी भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी की तरह होने वाला है। वहीं, मंडी से सांसद कंगना रणौत के द्वारा राहुल गांधी पर ड्रग्स को लेकर की गई टिप्पणी पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है, लेकिन कंगना रणौत को सोच समझकर बयानबाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खुद कंगना विभिन्न इंटरव्यू के दौरान कह चुकी है कि फिल्मों के समय में वे ड्रग्स ले चुकी हैं। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि ड्रग्स की रिहैबिलिटेशन के बाद भी कई वर्षों तक इसका असर देखने को मिलता है और शायद यही असर उनमें भी मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।