{"_id":"6a75b439e5e216c8350b35bd","slug":"video-hamirpur-11-candidates-participated-in-the-first-phase-of-counseling-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: 11 अभ्यर्थियों ने लिया प्रथम चरण की काउंसलिंग में भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: 11 अभ्यर्थियों ने लिया प्रथम चरण की काउंसलिंग में भाग
जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय हमीरपुर में पंचकर्म टेक्नीशियन कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रथम चरण की काउंसलिंग, दस्तावेज सत्यापन एवं चिकित्सीय स्वास्थ्य परीक्षण संपन्न कर लिया गया। इस दौरान उपस्थित सभी अभ्यर्थियों की प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी की गईं तथा उन्हें कोर्स से जुड़ी आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में संचालित होने वाले इस कोर्स में कुल 16 सीटें निर्धारित हैं, जिनमें आठ सीटें विद्यार्थियों तथा आठ सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। प्रथम चरण की काउंसलिंग में कुल 11 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें छह छात्र और पांच छात्राएं शामिल रहीं। सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, चिकित्सीय स्वास्थ्य परीक्षण तथा काउंसलिंग की प्रक्रिया निर्धारित समिति द्वारा पूरी की गई। प्रवेश प्रक्रिया का संचालन डॉ. वनीता शर्मा (एमएस), डॉ. चारू शर्मा (एमडी पंचकर्म), डॉ. शिवानी कतना (एमएस प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग) तथा प्रदीप (जेओए-आईटी) की समिति ने किया। एमएस डॉ. वनीता शर्मा ने बताया कि शेष अभ्यर्थियों की सूची निदेशालय से प्राप्त होना अभी बाकी है। अगली सूची मिलते ही शेष अभ्यर्थियों को काउंसलिंग, दस्तावेज़ सत्यापन एवं चिकित्सीय स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।