{"_id":"6a75a672c1e576e20e074c48","slug":"video-hamirpur-college-kho-kho-badminton-miniature-trophy-third-champion-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur College: लगातार तीसरी बार खो-खो और बैडमिंटन चैंपियन, हमीरपुर कॉलेज को मिली मिनिएचर ट्रॉफियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur College: लगातार तीसरी बार खो-खो और बैडमिंटन चैंपियन, हमीरपुर कॉलेज को मिली मिनिएचर ट्रॉफियां
Ankesh Dogra
Updated Fri, 07 Aug 2026 03:03 PM IST
Link Copied
अंतर महाविद्यालय खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में लगातार तीन वर्षों तक विजेता रहने पर राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर को मिनिएचर ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया है। प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से यह सम्मान महाविद्यालय की लगातार शानदार खेल उपलब्धि के लिए दिया गया।
प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने 5 और 6 अगस्त को शिमला में आयोजित खेल परिषद की बैठक के दौरान राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. पवन वर्मा को दोनों खेलों की मिनिएचर ट्रॉफियां प्रदान कीं।
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के खिलाड़ियों ने अंतर महाविद्यालय स्तर पर खो-खो और बैडमिंटन में लगातार तीन वर्षों तक विजेता रहकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इसी उपलब्धि के सम्मान में महाविद्यालय को मिनिएचर ट्रॉफियां प्रदान की गई हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और शारीरिक शिक्षा विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और महाविद्यालय की खेल संस्कृति का परिणाम है।
उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।
शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. पवन वर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय महाविद्यालय प्रशासन के साथ प्रशिक्षकों को दिया। उन्होंने खो-खो के कोच विजय और लक्की भानु तथा साई सेंटर के बैडमिंटन कोच प्रेम और प्रभारी दिव्या के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया।
लगातार तीन वर्षों की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खिलाड़ियों और खेल विभाग का उत्साह बढ़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।