{"_id":"6a75b29278cd5ecd430d68e7","slug":"video-smart-meter-protest-hamirpur-electricity-connection-cut-allegation-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Smart Meter Protest: स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली कनेक्शन काटने का आरोप, हमीरपुर में उपभोक्ता मंच का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Smart Meter Protest: स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली कनेक्शन काटने का आरोप, हमीरपुर में उपभोक्ता मंच का प्रदर्शन
Ankesh Dogra
Updated Fri, 07 Aug 2026 03:55 PM IST
Link Copied
स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के नाम पर कथित तौर पर बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में उपभोक्ता कल्याण मंच ने शुक्रवार को हमीरपुर में प्रदर्शन किया। मंच के सदस्यों ने अणु स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय परिसर में नारेबाजी की और अधीक्षण अभियंता (ऑपरेशन) के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
मंच के संयोजक कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने आरोप लगाया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर ऑपरेशन सर्किल हमीरपुर में कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन केवल इसलिए काटे जा रहे हैं क्योंकि उन्होंने सुचारु रूप से चल रहे मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने पर आपत्ति जताई है।
कुलदीप खरवाड़ा ने कहा कि बिजली अत्यावश्यक सेवा है और स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार करने के आधार पर किसी उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाना चाहिए। उन्होंने इस तरह की कार्रवाई को बिजली अधिनियम, 2003 और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत बताया।
मंच ने चेतावनी दी कि यदि बिना वैधानिक अधिकार के इस तरह की कार्रवाई की जाती है तो उसे न्यायालय और सक्षम प्राधिकरणों के समक्ष चुनौती दी जाएगी।
उपभोक्ता कल्याण मंच ने बिजली बोर्ड प्रबंधन से मांग की कि स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर बिजली कनेक्शन काटने या उपभोक्ताओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।
मंच ने कहा कि यदि उपभोक्ताओं का कथित उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायिक और अन्य लोकतांत्रिक माध्यमों का सहारा लेने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन के दौरान मंच के सहसंयोजक सुरेश राठौड़, महासचिव जेके धीमान, कार्यकारिणी सदस्य विजय शर्मा और कामेश्वर शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।
वहीं, बिजली बोर्ड हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता आशीष कपूर ने कहा कि बिजली मीटर कनेक्शन काटे जाने की कोई शिकायत बोर्ड के पास नहीं आई है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड के उच्च अधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार ही बोर्ड कर्मचारी कार्य करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।