{"_id":"6a771db3dfa48412a70e3bcf","slug":"video-hamirpur-26-women-underwent-training-in-making-pickles-papads-and-spices-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: 26 महिलाओं ने ली अचार, पापड़ और मसाला बनाने की ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: 26 महिलाओं ने ली अचार, पापड़ और मसाला बनाने की ट्रेनिंग
हमीरपुर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में आयोजित 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हुआ। शिविर में 26 महिलाओं को अचार, पापड़ और मसाला पाउडर सहित विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कतना ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने आरसेटी की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर अपनी आय का साधन बना सकती हैं। इसके लिए वे बैंकों की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ लेकर अपना उद्यम स्थापित कर सकती हैं। कार्यक्रम में शिविर के मूल्यांकनकर्ता रविंद्र शर्मा और पूनम परमार, फैकल्टी सदस्य विनय चौहान सहित संस्थान के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।