{"_id":"69cf9e3139e19d77750b0474","slug":"video-hamirpur-47th-junior-state-basketball-championship-inaugurated-in-bharedi-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: भरेड़ी में 47वीं जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: भरेड़ी में 47वीं जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ
Ankesh Dogra
Updated Fri, 03 Apr 2026 04:32 PM IST
Link Copied
तीन दिवसीय 47वीं राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल लड़के व लड़कियों प्रतियोगिता शुक्रवार को भोरंज उपमंडल के भरेड़ी स्थित निजी स्कूल में शुरू हुई। प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में 15 और लड़कियों के वर्ग में 12 टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय विधायक सुरेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा के हमीरपुर जिला के नादौन खरीड़ी में 460 करोड़ रूपए से इंडोर खेल परिसर बनाया जा रहा है और भरेड़ी में वॉलीबॉल का खेल छात्रावास इसी सत्र से शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बगवाड़ा में बास्केटबॉल खेल के लिए खेल छात्रावास खुलवाने की सांसद अनुराग ठाकुर से मांग की। उन्होंने निजी स्कूल में प्लड़ लाइटें लगाने, बास्केबॉल खेल संघ को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। पहले दिन के लड़कों के वर्ग के मुकाबलों में हमीरपुर जिला के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल्लू जिला को 53-21 के अंतर से पराजित करके प्रथम जीत दर्ज की। इसी तरह जिला ऊना ने सोलन को 65-34 से पराजित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।