{"_id":"698dc2ca129a5306ff02d68c","slug":"video-hamirpur-accused-in-human-trafficking-case-on-police-remand-till-february-16-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: मानव तस्करी मामले में आरोपी 16 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर, जानें क्या बोले एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: मानव तस्करी मामले में आरोपी 16 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर, जानें क्या बोले एसपी
महिला पुलिस थाना हमीरपुर के तहत दर्ज मानव तस्करी मामले में दो आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। आरोपियों को 16 फरवरी तक पुलिस रिमांड मिली है। आरोपियों के संपर्कों को खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि आरोपियों ने तस्करी का यह जाल कईं राज्यों में फैलाया है। महिला आरोपी ने खुद को नाबालिगों की बुआ बताया था लेकिन जिला बाल संरक्षण समिति ने उसकी सच्चाई पता लगाई और फिर बाल मजदूरी के लिए बाल तस्करी का खुलासा हुआ है।
मामले में यह भी चर्चा है कि पांच बच्चों को झारखंड से लाया गया था। अभी तक दो बच्चे रेस्कयू किए और अन्य तथ्यों को खंगाला जा रहा है। मामले में हमीरपुर जिला के एक स्थानीय व्यक्ति को भी देररात गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के बैंक खातों के लेनदेन को भी खंगाला जा रहा है। आरोपी महिला की पहचान दुलारी देवी निवासी झारखंड के रूप में हुई है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर से मामले की शिकायत मिली थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग बच्चे को कुल्लू और एक बच्चे को हमीरपुर से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। यह प्रारंभिक शिकायत मिली थी कि दुलारी देवी झारखंड से पांच नाबालिग बच्चों को हिमाचल के एक व्यक्ति के कहने पर लाई थी। जिला बाल संरक्षण समिति अध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि मामले में जांच के बाद पुलिस को शिकायत दी गई है। आरोपी महिला ने खुद को बच्चों की बुआ बताया था लेकिन जांच के बाद यह झूठ पाया गया। एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि 16 फरवरी तक आरोपियों को रिमांड मिली है। आरोपियों के बैंक खातों और अन्य संपर्कों को खंगाला जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।