{"_id":"69ad2c519918a50b1d0c81f1","slug":"video-hamirpur-mla-ashish-sharma-honored-mahila-mandal-brave-women-and-ex-servicemen-on-womens-day-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: महिला दिवस पर विधायक आशीष शर्मा ने सम्मानित किए महिला मंडल, वीर नारियां और पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: महिला दिवस पर विधायक आशीष शर्मा ने सम्मानित किए महिला मंडल, वीर नारियां और पूर्व सैनिक
Ankesh Dogra
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:29 PM IST
Link Copied
भाजपा मंडल शहरी हमीरपुर की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरोह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक सदर अशीष शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने की। इस कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा ने पंचायत के 13 महिला मंडलों और 186 वीर नारियों, पूर्व सैनिकों और सैन्य परिवारों को अपनी ओर से सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली पंचायत की बेटियों एवं महिलाओं को भी विधायक आशीष शर्मा ने सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि महिला दिवस विशेष रूप से मातृशक्ति को समर्पित है। जिस घर में नारी का सम्मान है उस घर में ईश्वर की कृपा और मां लक्ष्मी का वास रहता है। मां ही बच्चों की पहली शिक्षक है। जिसके ऋण हम कभी भी नहीं चुका सकते। महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। हर क्षेत्र में महिलाओं ने अनुकरणीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सरहद पर जब सैनिक देश रक्षा में तैनात होता है तब यह महिलाएं ही उसके परिवार की रीढ़ बनकर उसका हौसला बढ़ाती हैं। विभिन्न विभागों में आज महिलाएं अधिकारी एवं कर्मचारी के रूप में कार्य कर रही हैं। गृहणियां परिवार को मजबूत करके पुरुषों को बल दे रहीं हैं। इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे उनका लक्ष्य आने वाली पीढ़ी, युवाओं को प्रोत्साहित करना है। ताकि युवा इन पूर्व सैनिकों और बलिदानी सैनिकों से प्रोत्साहित होकर देश रक्षा के लिए तैयार हों। इन पूर्व सैनिकों के त्याग और हौसले को देखकर युवा प्रेरणा लें और नशे से दूर रहकर भारतीय सेना में जाने और अन्य रूप से देश सेवा करने के लिए प्रेरित हों। इस दौरान विधायक ने कहा कि जनता की सेवा हो उनका ध्येय है। इसी जनता की सेवा कर उन्हें भगवान की सेवा करने का एहसास होता है। जनता ने उन्हें हमेशा ही प्यार और सहयोग दिया है। जिसके लिए वह ताउम्र आभारी रहेंगे और इस ऋण को जनसेवा के माध्यम से चुकाएंगे। कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा की धर्मपत्नी स्वाति जार, मंडल महामंत्री तेन सिंह, राजेश ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन कपिल, कैप्टन मनोहर लाल जसवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष जसवीर सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देश राज, ग्राम केंद्र अध्यक योगराज, बूथ अध्यक्ष ओमदेव, कैप्टन संजय, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश कुमार, विनीत कालिया, अरुण कुमार, मधु बाला सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।