{"_id":"699c2a928307160a9f0f11f1","slug":"video-hamirpur-sale-of-vegetable-seeds-begins-at-agricultural-sales-centers-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: कृषि विक्रय केंद्रों में सब्जियों के बीजों की बिक्री शुरू, सब्सिडी खत्म हेाने से किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: कृषि विक्रय केंद्रों में सब्जियों के बीजों की बिक्री शुरू, सब्सिडी खत्म हेाने से किसान चिंतित
सब्जियों के बीजों पर मिलने वाला सरकारी अनुदान बंद होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब किसानों को बिना किसी आर्थिक सहायता के महंगे दामों पर बीज खरीदने पड़ रहे हैं। बीजों की लागत में इजाफा हो गया। इससे किसानों की चिंताए बढ़ गई हैं। अब तक राज्य सरकार की ओर से किसानों को सब्जियों के उन्नत बीजों पर करीब 50 फीसदी अनुदान दिया जाता था। इससे खेती की लागत कम होती थी और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती थी। कृषि विभाग हमीरपुर की ओर से सब्जियों के बीजों को कृषि विक्रय केंद्रों में भेजा जा रहा है। कृषि विक्रय केंद्रों से किसानों को अधिक कीमतों पर सब्जियों के बीज खरीदने पड़ रहे हैं।
किसानों ने सरकार से मांग की है कि सब्जियों के बीजों पर पहले की भांति अनुदान दिया जाए। किसानों ने सरकार से मांग की है कि सब्जियों के बीजों पर अनुदान फिर से देना शुरू किया जाए ताकि खेती की लागत कम हो और उत्पादन प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि महंगाई की मार से किसान पहले ही चिंतित हैं। अब सब्जियों के बीजों में अनुदान खत्म होने से परेशानी बढ़ गई।
किस सब्जी का कितना बीज पहुंचा
कृषि विभाग के पास टमाटर का एक किलो 55 ग्राम बीज आया है। इसकी कीमत 185 रुपये दस ग्राम है। भिंडी का करीब 190 किलो बीज आया है। इसकी कीमत 88 रुपये प्रति 100 ग्राम हैं। मिर्च का 350 ग्राम बीज आया है। इसकी कीमत 320 रुपये प्रति 10 ग्राम निर्धारित है। बैंगन का एक किलो 300 ग्राम बीज पहुंचा। विभाग ने इसकी कीमत 95 रुपये प्रति दस ग्राम तय की है। खीरे का एक किलो बीज आया है। यह कृषि विक्रय केंद्रों में 115 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर मिल रहा है। डानी का बीज करीब चार किलो 500 ग्राम आया है। यह 38 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। फ्रांसवीन का करीब 150 किलो बीज आया है। यह 44 रुपये प्रति 100 ग्राम कीमत पर किसानों को मिल रहा है। वहीं करेले का एक किलो बीज आया है। इसकी कीमत 52 रुपये प्रति दस ग्राम है।
-विभिन्न सब्जियों के बीज कृषि विक्रय केंद्रों को भेजे जा रहे हैं। सब्जियों के बीजों पर अनुदान नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए अभी तक बजट प्राप्त नहीं हुआ है।-डॉ. शशिपाल अत्री, उपनिदेशक, कृषि विभाग हमीरपुर।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।