{"_id":"6853fe99fa64e2bf13019232","slug":"video-kameshwar-said-in-the-name-of-rationalization-posts-are-being-abolished-in-the-electricity-board-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: कामेश्वर बोले-युक्तिकरण के नाम पर बिजली बोर्ड में पदों को किया जा रहा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: कामेश्वर बोले-युक्तिकरण के नाम पर बिजली बोर्ड में पदों को किया जा रहा समाप्त
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनिट टौणीदेवी की बैठक टौणी देवी में हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा ने की। कामेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के लगभग 12,000 पद रिक्त चल रहे हैं। बोर्ड नए युवाओं की भर्ती करने के बजाय युक्तिकरण व केंद्रीयकरण के नाम पर पदों को समाप्त कर रही है। प्रमोशनल पदों को ही समाप्त करने से गुरेज नहीं किया जा रहा है। विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों की पदोन्नति फाइलों को रोका गया है। कर्मचारियों की पदोन्नति में राजनीतिक हस्तक्षेप किया जा रहा है। 30-35 साल तक सेवाएं देने के बाद भी कई कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो गए। बोर्ड में किसी नीति के तहत नियमित कर्मचारियों की भत्ती करना आवश्यक हो गया है। प्रदेश सरकार से बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाल करने, युक्तिकरण की प्रक्रिया को बंद करने, आउटसोर्स कर्मियों के लिए स्थाई नीति बनाने की मांग रखी। इस बैठक में यूनियन के उप महासचिव मनीष कुमार, हमीरपुर यूनिट के प्रधान कृष्ण पाल, सचिव राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनिट टौणीदेवी के चुनाव करवाए गए। आम सहमति के बाद प्रधान पद पर सतीश कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान सुनील कुमार, उपप्रधान विनय कुमार, सचिव राजेश कुमार, संयुक्त सचिव सपना कुमारी को चुना गया। वहीं प्र्रेस सचिव राजेश कुमार, मुख्य सलाहकार रमेश कुमार को चुना गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।