{"_id":"6749a90582f3fc7bd40a9955","slug":"video-press-conference-of-mla-bhoranji-suresh-kumar-in-hamirpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भाजपा सरकार ने साल 2019 में नकार दिया था ब्यास प्रबंधन का प्रस्ताव: विधायक सुरेश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भाजपा सरकार ने साल 2019 में नकार दिया था ब्यास प्रबंधन का प्रस्ताव: विधायक सुरेश कुमार
पूर्व भाजपा सरकार में राधास्वामी सत्संग ब्यास की ओर से जमीन के स्वामित्व के हस्तातंरण के मसले को उठाया गया था। इस मांग को उस वक्त भाजपा सरकार ने हिमाचल प्रदेश भू जोत अधिकतम सीमा अधिनियम 1972 की धारा पांच के खंड (झ) का हवाला देकर नकार दिया था। सरकार के निर्देशों पर साल 2019 में जिला प्रशासन ने सरकार की अस्वीकृति के बारे में ब्यास प्रबंधन को सूचित किया था। विधायक भोरंज सुरेश कुमार परिधि गृह हमीरपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित कर यह बाते कही हैं। उन्होंने कहा कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास के जमीन हस्तांतरण का मसला भाजपा सरकार के समय से लंबित हैं। तब जमीन के स्वामित्व को महाराज जगत सिंह रिलीफ सोसायटी के नाम करने का आग्रह किया गया था। अब सितंबर 2024 में ब्यास प्रबंधन की तरफ से सरकार को इस विषय पर पत्र प्राप्त हुआ था। इसके बाद लगातार इस मामले को आगे बढ़ाया जा रहा है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस विषय पर संजीदा है। उन्होंने पहली दिसंबर को इस विषय पर हाई लेवल कमेटी की बैठक भी बुलाई है जिसमें ब्यास प्रबंधन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। ब्यास प्रबंधन की इस मांग को पूरा करने के लिए विधानसभा में अध्यादेश भी लाया जाएगा यह मुख्यमंत्री खुद कह चुके हैं। यह मामला धारा 118 से जुड़ा हुआ है ऐसे में विधानसभा में अध्यादेश लाया जाना जरूरीहै। हमीरपुर जिला में लगातार इस मामले पर हो रहे प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता लोगों को उकसा रहे हैं। आम जनता प्रदर्शन नहीं कर रही है बल्कि भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किए जाने के सवाल पर कहा कि नियमों को ताक रख कर कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। यह प्रदर्शन करने वाले अधिकतर भाजपा के लोग हैं। भाजपा की मंशा इस अस्पताल को बंद करवाने की है और पूर्व भाजपा सरकार में व्यास प्रबंधन की मांग को सिरे से खारिज कर यह साबित कर दिया गया था। लोगों को गुमराह करने का प्रयास भाजपाकी ओर किया जा रहा है लेकिन प्रदेश सरकार इस विषय पर ब्यास प्रबंधन से बातचीत कर मामले को जल्द सुलझा लेगी। इस मौके पर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा व निवर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।