{"_id":"69cbb9c09c5c15b15e04661c","slug":"video-students-briefed-on-statistical-tools-workshop-organized-at-government-college-hamirpur-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: विद्यार्थियों को दी सांख्यिकीय उपकरणों की जानकारी, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: विद्यार्थियों को दी सांख्यिकीय उपकरणों की जानकारी, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में कार्यशाला का आयोजन
Ankesh Dogra
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:40 PM IST
Link Copied
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में स्पोर्ट फॉर स्टैटिस्टिकल सैंपलिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला का आयोजन एवं संयोजन डा. नरेश धीमान के मार्गदर्शन में किया। कार्यशाला में डॉ. रजनीश शर्मा ने व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सांख्यिकीय उपकरणों एवं सॉफ्टवेयर के उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को डेटा विश्लेषण, गणना तथा परिणामों की व्याख्या करने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन भी करवाया, जिससे छात्रों को शोध कार्य में उपयोगी ज्ञान प्राप्त हुआ। डॉ. केएल वर्मा ने सांख्यिकीय सैंपलिंग की अवधारणा, उसके महत्व तथा शोध में उसके प्रयोग पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विभिन्न सैंपलिंग तकनीकों को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया तथा वास्तविक जीवन में सांख्यिकी की उपयोगिता पर बल दिया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्रों के बौद्धिक एवं शोध कौशल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।