{"_id":"69a59d2ef2ce4230c90a58aa","slug":"video-sujanpur-holi-festival-sees-a-confluence-of-devotion-folk-tradition-and-enthusiasm-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर: होली उत्सव में दिखा भक्ति, लोक परंपरा और उत्साह का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर: होली उत्सव में दिखा भक्ति, लोक परंपरा और उत्साह का संगम
ऐतिहासिक चौगान में आयोजित राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के दूसरे दिन सोमवार को भक्ति, लोक परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। आओ नी सइंयों मंगल गाओ, कृष्ण ने बंशी बजाई हो, मेरा छण मण करदा, नानू घर आया हो झमाकड़ेया की मधुर धुन पर 500 महिलाओं ने एक साथ पारंपरिक झमाकड़ा नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर सामूहिक प्रस्तुति दी। जैसे ही भजन की स्वर लहरियां गूंजीं, पूरा चौगान तालियों और उत्साह से गूंज उठा। दर्शकों ने इस अनूठी प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे महिला शक्ति और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में विधायक कैप्टन रंजीत सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ स्वयं भी झमाकड़ा नृत्य में भाग लिया और महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। विधायक ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को लोक संस्कृति से जोड़ना है। इस दौरान लेमन रेस जूट बैग रेस प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।