Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
Kangra Minister Yadavindra Goma said- the government's aim is to eliminate drug addiction and give priority to sports
{"_id":"69a407375e90b3dbb800a1d2","slug":"video-kangra-minister-yadavindra-goma-said-the-governments-aim-is-to-eliminate-drug-addiction-and-give-priority-to-sports-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: मंत्री यादविंद्र गोमा बोले- नशे का खात्मा और खेलों को प्राथमिकता सरकार का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: मंत्री यादविंद्र गोमा बोले- नशे का खात्मा और खेलों को प्राथमिकता सरकार का लक्ष्य
Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Mar 2026 03:00 PM IST
Link Copied
पंचरुखी में आयोजित 22वीं अखिल भारतीय डॉ. यशवंत सिंह परमार वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज आयुष युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, खेल अधिकारियों एवं स्थानीय जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यादविंद्र गोमा ने कहा कि नशे का खात्मा और खेलों को प्राथमिकता सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चिट्टे जैसे नशे से बचाने के लिए युवाओं को खेलों के प्रति पोत्साहित करें। विभाग की ओर से खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान किया जाएगा और इस संबंध में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। खेल विभाग द्वारा प्रदेश भर में खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण, ग्रामीण स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी 8 टीमों के राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए तीन दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की। इस अवसर पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कांगड़ा रविशंकर द्वारा मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। खेल विभाग की ओर से उन्हें विशेष स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आई 8 टीमें भाग ले रही हैं तथा कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी शिमला, कांगड़ा, कुल्लू-मंडी, बिलासपुर से क्रमश: राकेश धौटा, रवि शंकर, कविता ठाकुर, उत्तम डाढ, अंतर्राष्ट्रीय कोच सतीश शर्मा एवं रविंद्रा बांश्टू, राजकीय आईटीआई सल्याणा के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, स्थानीय कांग्रेस नेता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने का संकल्प दोहराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।