{"_id":"6a647ab3eef15319080d88c3","slug":"video-panic-after-a-10-12-foot-long-python-is-spotted-in-ward-1-of-jwalamukhi-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ज्वालामुखी के वार्ड-1 में 10 से 12 फीट लंबा अजगर दिखने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ज्वालामुखी के वार्ड-1 में 10 से 12 फीट लंबा अजगर दिखने से दहशत
ज्वालामुखी नगर परिषद के वार्ड नंबर-1 में शुक्रवार देर रात करीब 10 से 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। अजगर के रिहायशी इलाके में पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात के मौसम में जंगलों और नालों में पानी बढ़ने के कारण सांप एवं अन्य वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि इतने बड़े अजगर का रिहायशी क्षेत्र में दिखाई देना चिंताजनक है और इससे बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने तथा लोगों को जागरूक करने की मांग की है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि कहीं सांप या अजगर दिखाई दे तो उसे पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या संबंधित प्रशासन को इसकी सूचना दें। बरसात के मौसम में इस तरह की घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की भी अपील की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।