Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
Vipin Parmar said corruption is at its peak under the Congress government; the public will give a fitting reply in 2027.
{"_id":"6a4e4090fbfad4618600f3b8","slug":"video-vipin-parmar-said-corruption-is-at-its-peak-under-the-congress-government-the-public-will-give-a-fitting-reply-in-2027-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"विपिन परमार बोले- कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, 2027 में जनता देगी जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपिन परमार बोले- कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, 2027 में जनता देगी जवाब
सुलह के विधायक एवं भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी सौरभ शर्मा ने पूजा संपन्न करवाई तथा उन्हें माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। दर्शनों के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपिन सिंह परमार ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है तथा हिमाचल की सरकारी जमीनों को कौड़ियों के भाव बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेत, भूमि, शराब और वन माफिया बेखौफ होकर सक्रिय हैं और उन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस सरकार से निराश है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।