{"_id":"68baa452d0d98f9c9f0c0c6e","slug":"video-cm-sukhvinder-sukhu-conducted-an-aerial-survey-of-the-damage-caused-in-bhuntar-and-surrounding-areas-2025-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने भुंतर व आसपास के क्षेत्रों में हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने भुंतर व आसपास के क्षेत्रों में हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को सेना के एमआई-17 हेलिकाप्टर में जुब्बड़हट्टी से कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। सीएम आपदा प्रभावितों को वितरित करने के लिए अपने साथ राशन भी लेकर गए। मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण से भुंतर व आसपास के क्षेत्रों में बरसात से हुए नुकसान की स्थिति भी जानी। सीएम कुल्लू व मनाली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लेंगे। भुंतर पहुंचे सीएम ने कहा कि छह दिन बाद मौसम खुला है और प्रदेश में राहत कार्य शुरू कर दिया है। इसमें सेना के हेलिकाप्टरों को भी लगाया गया है। कहा कि मणिमहेश यात्रा पर फंसे करीब 3500 श्रद्धालुओं को सेना के हेलिकाप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में बरसात से भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार प्रभावितों की हर संभव मदद कर रही है। सरकार अपने संसाधनों में कटौती कर प्रभावितों की मदद कर रही है लेकिन केंद्र सरकार से अभी कुछ भी नहीं मिला है। उन्होंने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि वह सिर्फ सोशल मीडिया में ही नजर आते हैं। भाजपा का कोई भी नेता प्रभावितों के पास नहीं पहुंच रहा है। उनके सात सांसद है लेकिन कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। भाजपा सिर्फ सोशल मीडिया में ब्यानबाजी और कार्टून बनाने में ही नजर आती है। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए वर्ल्ड बैंक की मदद से 3,000 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। मंजूरी मिलते ही इस पर काम किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।