{"_id":"69f7356cc44003af3007a0ae","slug":"video-kullu-thousands-throng-dhalpur-to-hear-the-message-of-humanity-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: ढालपुर में मानवता का संदेश सुनने उमड़ी हजारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: ढालपुर में मानवता का संदेश सुनने उमड़ी हजारों की भीड़
Ankesh Dogra
Updated Sun, 03 May 2026 05:15 PM IST
Link Copied
जिला कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आयोजित संत निरंकारी मिशन का भव्य समागम केवल एक अध्यात्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था और श्रद्धा का जीवंत उत्सव बनकर उभरा। विशाल मैदान में उमड़े हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त एवं जन समूह इस बात का प्रमाण थे कि आध्यात्मिकता आज भी लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों भक्तों ने सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के दर्शन कर आत्मिक शांति और प्रेरणा का अनुभव किया। समागम से पूर्व युवाओं को आध्यात्मिक जागृति देने के लिए निरंकारी युथ सिंपोजियम कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। आज एक विशाल सतसंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सतगुरु माता ने अपने प्रेरणादायक विचारों में कहा कि सच्ची भक्ति वही है, जिसमें बुराइयों को छोड़कर केवल अच्छाई को अपनाया जाए। यह मात्र भक्ति नहीं, बल्कि प्रेमा भक्ति है, जो दिलों को जोड़ने का कार्य करती है। सतगुरु माता ने समझाया कि आज हम अक्सर दूसरों की गलतियां निकालने में अपना कीमती समय गंवा देते हैं, जबकि आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने भीतर झांकें और नफरत को खत्म कर प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ाएं। युवाओं के संदर्भ में कहा कि उन्हें गलत ठहराना आसान है, लेकिन यह समझना भी जरूरी है कि उनकी राह में आने वाली चुनौतियों को समझना भी आवश्यक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।