{"_id":"6a311b1c9860df5c230973ef","slug":"video-kullu-youth-congress-protest-over-neet-paper-leak-demand-action-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग, युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग, युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Ankesh Dogra
Updated Tue, 16 Jun 2026 03:15 PM IST
Link Copied
नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने जिला मुख्यालय कुल्लू में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सहप्रभारी ज्योतिष एचएम भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि देश की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार सवालों के घेरे में आ रही है। नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का विश्वास कमजोर किया है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि ऐसी घटनाओं पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो युवाओं का परीक्षा प्रणाली से विश्वास उठ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।