{"_id":"69b55d228c3097bd9606230d","slug":"video-manali-hotel-operators-to-use-stoves-and-diesel-furnaces-for-cooking-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनाली: होटल संचालक भोजन तैयार करने के लिए स्टोव, डीजल भट्ठी का करेंगे इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली: होटल संचालक भोजन तैयार करने के लिए स्टोव, डीजल भट्ठी का करेंगे इस्तेमाल
ईरान युद्ध के चलते व्यावसायिक गैस सिलिंडर की किल्लत के बावजूद मनाली आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। मनाली के होटल संचालकों ने स्टोव, डीजल भट्ठी और इलेक्ट्रोनिक भट्ठी का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। स्थिति सामान्य होने तक इसी विकल्प का इस्तेमाल कर पर्यटकों को भोजन आदि उपलब्ध करवाया जाएगा। शनिवार को इस संदर्भ में होटलियर एसोसिएशन मनाली की बैठक हुई। इसमें शिमला होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहेंद्र सेठ मुख्य रूप से मौजूद रहे। मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर और मोहेंद्र सेठ ने बैठक के बाद कहा कि हिमाचल आने वाले पर्यटक बेझिझक आ सकते है। यहां भोजन आदि की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कहा कि होटल संचालकों को भी इंडक्शन, स्टोव, डीजल भट्ठी, इलेक्ट्रोनिक भट्ठी के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। मोहेंद्र सेठ ने कहा कि पश्चिमी एशिया में युद्ध के कारण गैस सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका असर देशभर में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि होटल उद्योग इस समस्या का समाधान निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं अपना रहा है। मनाली के कई होटल संचालकों ने इलेक्ट्रिक भट्ठियां, इंडक्शन और अन्य विद्युत उपकरणों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इसके अलावा डीजल और मिट्टी के तेल से चलने वाली भट्ठियों का भी उपयोग किया जा रहा है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान रोशन ठाकुर के अनुसार कई होटलों ने तंदूर भी खरीदने शुरू कर दिए हैं। एसोसिएशन ने आने वाले पर्यटकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मनाली में भोजन की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।