Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
The Janvadi Mahila Samiti has expressed concern over the shortage of a gynecologist at the Regional Hospital, Kullu.
{"_id":"6a51fde9e9927b33c70a11f4","slug":"video-the-janvadi-mahila-samiti-has-expressed-concern-over-the-shortage-of-a-gynecologist-at-the-regional-hospital-kullu-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी पर जनवादी महिला समिति ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी पर जनवादी महिला समिति ने जताई चिंता
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, जिला कुल्लू ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की कमी पर चिंता जताते हुए प्रदेश सरकार से तत्काल अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की है। समिति की जिला अध्यक्ष ममता नेगी ने कहा कि अस्पताल में कार्यरत दो गायनेकोलॉजिस्ट में से एक चिकित्सक के निलंबित होने के कारण पूरे अस्पताल की सेवाएं केवल एक विशेषज्ञ के भरोसे चल रही हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू जिले का प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य संस्थान है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं और दूरदराज़ क्षेत्रों से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। जनवादी महिला समिति ने सरकार से मांग की है कि महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में शीघ्र एक अतिरिक्त गायनेकोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जाए, ताकि बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हो सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।