{"_id":"6a745ea73d9e767ece0b2e77","slug":"video-27-women-in-the-dharampur-development-block-to-become-bima-sakhis-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: धर्मपुर विकास खंड में 27 महिलाएं बनेंगी बीमा सखी, बैठक में दी गई योजना की विस्तृत जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धर्मपुर विकास खंड में 27 महिलाएं बनेंगी बीमा सखी, बैठक में दी गई योजना की विस्तृत जानकारी
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से धर्मपुर विकास खंड कार्यालय में बीमा सखी योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से सरकाघाट से आए एलआईसी शाखा प्रबंधक संजीव कुमार सकलानी ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उद्देश्य, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में धर्मपुर खंड समन्वयक कमलेश गुलेरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि धर्मपुर विकास खंड में 27 महिलाओं का चयन बीमा सखी के रूप में किया जाएगा। इसी प्रक्रिया को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया। शाखा प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि बीमा सखी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें बीमा क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करना है। चयनित महिलाओं को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे लोगों को जीवन बीमा से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के साथ समाज में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी करेंगी। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए सम्मानजनक आय का माध्यम बनने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा सेवाओं के विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। खंड समन्वयक कमलेश गुलेरिया ने महिलाओं से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि महिलाओं को समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने का भी अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।